लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 की घोषणा, कैलाश सत्यार्थी को मिलेगा मुख्य सम्मान

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को प्रतिष्ठित ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026’ से नवाजा जाएगा। यह घोषणा पद्मश्री पं. हृदयनाथ मंगेशकर ने दीनानाथ मंगेशकर की 84वीं पुण्यतिथि के अवसर पर की।

इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स, सकाल मीडिया समूह के सहयोग से किया जा रहा है। समारोह में कला, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं:

संगीत: महेश काले
नृत्य: शमा भाटे
रंगमंच/सिनेमा: सुबोध भावे, रवीना टंडन, प्राजक्ता माली
पत्रकारिता: सुशील कुलकर्णी
साहित्य: अच्युत गोडबोले
समाजसेवा: आनंद भागवत (वसुंधरा संजीवनी मंडल, ठाणे)
विशेष पुरस्कार: डॉ. धनंजय केलकर
मोहन वाघ पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नाट्य निर्माण) ‘भूमिका’ (निर्माता: दिलीप जाधव और श्रीपाद पद्माकर, मुख्य भूमिका: सचिन खेडेकर)

कार्यक्रम में डॉ. विश्वनाथ कराड मुख्य अतिथि होंगे। संगीत प्रस्तुति लता मंगेशकर के अमर गीतों को समर्पित होगी। प्रस्तुतियों में विभावरी जोशी, मधुरा दातार, सावनी रविंद्र, श्रेयसी पावगी, मनीषा निश्‍चल, ऋतुजा तारे और डॉ. उन्मेष करमरकर शामिल होंगे।

समारोह की जानकारी

24 अप्रैल 2026 को गणेश कला क्रीड़ा मंदिर, स्वारगेट, पुणे में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक होगा। शो का संचालन मिलिंद कुलकर्णी और सुप्रिया चिटणीस करेंगे।